होटल की 7वीं मंजिल पर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सनराइज स्पा एंड सैलून में छापा, 3 महिलाएं, संचालक और होटल मैनेजर गिरफ्तार

रायगढ़: जिले में देह व्यापार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में शहर के होटल ट्रिनिटी की सातवीं मंजिल पर संचालित सनराइज स्पा एंड सैलून में अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़ किया गया है।

पुलिस को स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियों की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। योजनाबद्ध तरीके से मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे कार्रवाई करते हुए पहले एक पुलिस पाइंटर को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर भेजा गया। पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी।

छापेमारी के दौरान होटल के तीन अलग-अलग कमरों से तीन महिलाएं मिलीं। महिलाओं की गरिमा और मर्यादा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिसकर्मियों द्वारा तलाशी ली गई, जहां से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

पूछताछ में स्पा सेंटर संचालक विनयकांत बरगट ने स्वीकार किया कि ग्राहकों को आकर्षित करने और अवैध कमाई के उद्देश्य से लड़कियां उपलब्ध कराई जाती थीं। वहीं होटल मैनेजर देवेन्द्र सिंह की भूमिका सामने आने पर उसे भी हिरासत में लेकर थाना लाया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ओप्पो रेनो 11 प्रो 5G मोबाइल फोन, 6 हजार रुपये नकद (पुलिस पाइंटर द्वारा दिए गए), स्पा सेंटर से जुड़े दस्तावेज, ग्राहकों का रजिस्टर और वर्ष 2024 से संबंधित किरायानामा जप्त किया है।

आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 36/2026 के तहत धारा 3, 4, 5 और 7 अनैतिक देह व्यापार (पीटा) अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. विनयकांत बरगट, पिता विट्ठलराव, उम्र 43 वर्ष, निवासी कैलाश नगर मिलाई, जिला दुर्ग (छ.ग.), हाल मुकाम होटल ट्रिनिटी, कोतरारोड रायगढ़।

  2. देवेन्द्र सिंह, पिता प्रीतम सिंह, उम्र 48 वर्ष, निवासी बीडपारा, थाना सिटी कोतवाली रायगढ़।

पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच जारी है और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment