दुर्ग: Durg शहर के Kotwali Police Station Durg क्षेत्र में एक किराए के मकान से पिता और बेटे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना आपापुरा के Bhoipara इलाके की है। पुलिस की शुरुआती जांच में दोनों के जहर खाकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान 70 वर्षीय अरुण टंडिया और उनके 35 वर्षीय बेटे पंकज टंडिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों कुछ महीने पहले ही भोईपारा स्थित किराए के मकान में रहने आए थे। इससे पहले वे शहर के किसी अन्य इलाके में रहते थे।
दरवाजा नहीं खुलने पर हुआ शक
शनिवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को शक हुआ। लोगों ने कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद स्थानीय पार्षद को इसकी सूचना दी गई, जिन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाया। अंदर देखा गया तो पिता और पुत्र दोनों के शव कमरे में पड़े मिले। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मौके का मुआयना कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है, ताकि घटना की वास्तविक वजह सामने आ सके।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8167380
Total views : 8194510