रायपुर: राज्य शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो अधिकारियों की नई नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।
राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक एवं मुख्यमंत्री के निज सचिव Saurabh Shrivastava को मुख्यमंत्री कार्यालय में ओएसडी (Officer on Special Duty) नियुक्त किया गया है।
पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार
वहीं राप्रसे अधिकारी Pulak Bhattacharya को अतिरिक्त प्रभार के रूप में नगरीय प्रशासन संचालनालय में अपर संचालक नियुक्त किया गया है।
गौरतलब है कि 10 फरवरी को ही उन्हें अपर संचालक पद से मुक्त कर मंत्रालय के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) में उप सचिव एवं समन्वयक, आईगाट मिशन कर्मयोगी प्लेटफॉर्म की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
नवीन आदेश के बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्य विभाजन में बदलाव किया गया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8160421
Total views : 8183828