Sarkari Yojana Mahila Samma Saving Certificate: महिलाओं और लड़कियों के लिए सरकार ने महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट (MSSC) नाम की खास योजना चला रही है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को सेविंग के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी वित्तीय सुरक्षा देना है।
सरकार की योजना में आप अपनी पत्नी या बेटी के नाम पर भी निवेश कर सकते हैं। यह योजना सुरक्षित निवेश का एक शानदार मौका है। योजना में सालाना 7.5% का ब्याज मिल रहा है। ब्याज हर तीन महीने में जुड़ता है और 2 साल बाद निवेश का पैसा और ब्याज साथ में मिलता है।
कौन कर सकता है आवेदन?
यह योजना सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए है। नाबालिग लड़कियों के लिए उनके माता-पिता या अभिभावक खाता खोल सकते हैं।
कैसे करें आवेदन?
फॉर्म भरें: MSSC का फॉर्म बैंक या पोस्ट ऑफिस से प्राप्त करें। इसमें अपना नाम, पता, और नॉमिनी की जानकारी भरें।
जरूरी डॉक्यूमेंट जमा करें:
आईडी प्रूफ: आधार कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट।
एड्रेस प्रूफ: आधार कार्ड, वोटर आईडी या बिजली/पानी का बिल।
फोटो: एक हाल की पासपोर्ट साइज फोटो।
कितना पैसा कर सकते हैं निवेश
इस योजना में आप ₹1,000 से ₹2 लाख तक पैसा जमा कर सकते हैं। निवेश राशि ₹100 के मल्टीपल में होनी चाहिए। डॉक्यूमेंट सही पाए जाने पर आपको MSSC सर्टिफिकेट मिलेगा।
पैसे निकालने की सुविधा
इस योजना में एक साल बाद आप अपने जमा पैसे से 40% पैसा निकाल सकते हैं।
योजना के नियम और फायदे
ब्याज दर: इसमें 7.5% का सालाना ब्याज मिलता है, जो हर तीन महीने पर जोड़ दिया जाता है।
टैक्स: MSSC से मिलने वाला ब्याज टैक्स के दायरे में आता है। यह एक सुरक्षित और कम जोखिम वाला निवेश विकल्प है। यह योजना 2 साल के लिए है, जो छोटे पीरियड के निवेश के लिए बेस्ट है।
क्यों चुनें MSSC?
महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट महिलाओं के लिए भविष्य की योजनाओं में मददगार साबित हो सकता है। यह न केवल सुरक्षित है, बल्कि निवेश पर अच्छा रिटर्न भी देता है। 2 साल में प्रिंसिपल और ब्याज एक साथ मिलने से यह महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता का एक शानदार मौका बन सकता है।यह योजना महिलाओं को न केवल बचत करने बल्कि अपने पैसे को बढ़ाने का मौका भी देती है। इसे लेकर महिलाएं अपने और अपने परिवार के लिए एक सुरक्षित भविष्य बना सकती हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8142216
Total views : 8154860