Sarkari Naukri: Assistant Engineer के पदों पर जल्द ही आवेदन, देखें पूरी डिटेल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Sarkari Naukri: संविदा आधारित सहायक अभियंता (असैनिक) (Contract Based Assistant Engineer) पदों पर आवेदन भरे जाएंगे। जो भी युवा इस सेक्टर में नौकरी के इच्छुक हैं वह इसमें आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए आपके पास मांगी गई योग्यता होनी चाहिए, साथ ही ऐसा कोई भी व्यक्ति इसमें अप्लाई कर सकता है जो भारतीय नागरिकता रखता हो। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। देखिए पदों से जुड़ी पूरी जानकारी।

231 पदों के लिए आवेदन

संविदा आधारित सहायक अभियंता (असैनिक) में कुल 231 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। जिसमें महिलाओं के लिए 35, अनुसूचित जाति के लिए 37, अनुसूचित जनजाति के लिए 02, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के लिए 42, पिछडा वर्ग के लिए 28, पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए 07, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 23, गैर आरक्षित वर्ग के लिए 92 पद आरक्षित किए गए हैं। इसके लिए वेतन काफी अच्छा मिलने वाला है। अगर आपका सिलेक्शन होता है तो हर महीने करीब 80,000 रुपये वेतन मिलेगा।

क्या होनी चाहिए एजुकेशन?

आवेदन करने के लिए आवेदक के पास किसी भारतीय विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। या फिर किसी भारतीय इंजीनियरिंग कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा उम्र की बात की जाए तो 01.01.2024 को न्यूनतम 21 साल होनी चाहिए। वहीं, रिजर्वेशन केटेगरी में अधिकतम उम्र राज्य सरकार (सामान्य प्रशासन विभाग) के द्वारा निर्धारित होनी चाहिए। संविदा के आधार पर नियोजन की अवधि 1 साल तय की गई है।

कैसे होगा सिलेक्शन?

सिलेक्शन प्रोसेस 01.01.2024 को वैध GATE (Graduate Aptitude Test in Engineering) Score के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा पूरी जानकारी विभाग की ऑफिशियल साइट www.rwdbih.gov.in पर देख सकते हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment