अवैध प्रतिबंधित टेबलेट बिक्री करने वाले पर सरकंडा पुलिस का प्रहार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर:सरकंडा पुलिस ने अवैध नशीले टेबलेट की बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। आरोपी के पास से 700 नग प्रतिबंधित नशीले टेबलेट बरामद किए गए, जिनकी कीमत लगभग 3010 रुपये बताई जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

आरोपी का विवरण:

  • नाम: मयंक उर्फ सन्नी सूर्यवंशी
  • पिता का नाम: स्व. प्रहलाद सूर्यवंशी
  • उम्र: 23 वर्ष
  • निवासी: प्रभात चौक, चिंगराजपारा, सरकंडा

मामले का संक्षिप्त विवरण:
थाना क्षेत्र में अवैध नशीला इंजेक्शन और टेबलेट की बिक्री की शिकायत मिल रही थी। इस संबंध में पुलिस ने मुखबीर तैनात किए और पतासाजी की। 10 दिसंबर 2024 को मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी सन्नी सूर्यवंशी अपने घर में अवैध नशीले टेबलेट छिपाकर बेच रहा है।

इस सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया, जिनके निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चिंगराजपारा में छापेमारी की। रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी को पकड़ा गया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में आरोपी के पास से 6 डिब्बों में रखे हुए 700 नग नाइट्रोसन टेबलेट बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इन टेबलेट्स को बिक्री के लिए रखे हुए था और ग्राहक की तलाश कर रहा था।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उदयन बेहार, और नगर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश कुमार पांडेय की टीम ने विशेष योगदान दिया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment