
केंद्र सरकार के बजट में जिस तरह बिहार की धमक दिखी थी। उसी तरह बीजेपी में भी बिहार का दबदबा दिख रहा है। बेतिया के सांसद और बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल को बीजेपी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है।
भाजपा संसदीय दल के कार्यालय सचिव डॉ. शिव शक्ति नाथ बख्शी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को सांसदों के नामों की एक लिस्ट प्रेषित की है, जिसमें मुख्य सचेतक (चीफ व्हीप) और सांसद संतोष पांडेय समेत 16 सांसदों का नाम शामिल जिन्हें सचेतक (व्हीप) बनाया गया है।

लोकसभा में संजय जायसवाल को सत्तारूढ दल का मुख्य सचेतक बनाया गया है। जबकि दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर को सचेतक बनाया गया है। पार्टी के संसदीय दल की सूचना के बाद लोकसभा सचिवालय की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8179912
Total views : 8211172