Samsung का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra पहली बार कथित ऑफिशियल इमेज में नजर आया है। कंपनी की बहुप्रतीक्षित Galaxy S26 सीरीज के फरवरी के अंत तक लॉन्च होने की संभावना है। लॉन्च से पहले फोन के डिजाइन, कलर ऑप्शन और कई अहम फीचर्स लीक हो चुके हैं, जिससे टेक लवर्स के बीच उत्साह बढ़ गया है।
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार Samsung ने Galaxy S26 Ultra के डिजाइन में बड़ा बदलाव किया है और साथ ही 200 मेगापिक्सल कैमरा समेत कई प्रीमियम फीचर्स पर फोकस किया गया है।
Samsung Galaxy S26 Ultra Design, Colors (Leaked)
Android Headlines की रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy S26 Ultra के रियर डिजाइन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। फोन में वर्टिकल पिल-शेप कैमरा आइलैंड दिया गया है, जिसमें तीन कैमरा लेंस नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि तीनों कैमरे अलग-अलग रिंग डिजाइन के साथ पेश किए गए हैं।
लीक इमेज में फोन वॉयलेट और ब्लैक कलर वेरिएंट्स में दिखाई दे रहा है, जो इसे प्रीमियम लुक देते हैं।
Body & Dimensions
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy S26 Ultra के डाइमेंशन 163.6 x 78.1 x 7.9mm बताए गए हैं और इसका वजन 214 ग्राम हो सकता है। कहा जा रहा है कि यह फोन अपने पिछले मॉडल Galaxy S25 Ultra से 0.3mm पतला और 4 ग्राम हल्का होगा।
Samsung Galaxy S26 Ultra Specifications
लीक जानकारी के अनुसार, Galaxy S26 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।
खास बात यह है कि इस बार Samsung Wireless Power Sharing फीचर पर खास जोर दे रही है, जिससे फोन न केवल खुद वायरलेस चार्ज होगा, बल्कि अन्य एक्सेसरीज को भी चार्ज कर सकेगा।
Samsung Galaxy S26 Ultra Display
फोन में 6.9 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है। इसके साथ ही Samsung एक नया फीचर Privacy Display पेश कर सकती है, जिससे आसपास बैठा कोई व्यक्ति फोन की स्क्रीन में झांक नहीं पाएगा।
Samsung Galaxy S26 Ultra Camera
कैमरा सेक्शन में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में
-
200MP मेन कैमरा
-
50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस
-
10MP टेलीफोटो कैमरा
-
50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।
Samsung Galaxy S26 Ultra Launch Date
लीक्स की मानें तो Samsung Galaxy S26 Ultra सीरीज को 25 फरवरी को Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8151025
Total views : 8168630