रेलवे टिकट दलालों के विरूद्व आरपीएफ ने चलाया अभियान, 07 मामलों में हुई कार्रवाई..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर  :  रेल यात्रा टिकटों के अवैध व्यापार करने वाले टिकट दलालों पर नकेल कसने बावत महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त के मार्गदर्शन एवं वरि. मंडल सुरक्षा आयुक्त के कुशल नेतृत्व में टिकट दलालों के खिलाफ बिलासपुर मंडल क्षेत्राधिकार के सभी आरपीएफ पोस्टों द्वारा अभियान चलाया गया।

इस क्रम में दिनांक 29.07.2024 को बिलासपुर मंडल के विभिन्न आरपीएफ पोस्टों द्वारा कार्यवाही करते हुये 07 अवैध रूप से रेल यात्रा टिकटों का व्यापार करने वालों के विरुद्ध रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत कार्यवाही की गई।

ज्ञात हो कि रेसुब बिलासपुर मंडल द्वारा वर्ष-2024 में अब तक कुल 69 मामलो में 71 आरोपियों की गिरफ्तारी कर विधिनुसार कार्रवाई की गई है ।यह अभियान लगातार जारी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment