राजधानी रायपुर में मतदान के दौरान एक बड़ी डकैती की वारदात सामने आई है. शहर के बीचों बीच दिन दहाड़े एक घर में मिलिट्री ड्रेस में आरोपी घुसे और डकैतों ने परिवार वालों को हथियार के दम पर बंधक बनाकर 60 लाख रुपये की डकैती कर फरार हो गए हैं. बदमाशों ने खुद को ‘लाल सलाम गैंग’ का सदस्य बताया है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. वहीं पुलिस शहर में नाकेबंदी कर जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के अनुसार खम्हारडीह थाना इलाके के अनुपम नगर में दिनदहाड़े डकैती की वारदात हुई है. पीड़ित वनोहरण वेणु अपनी जमीन बेचकर 60 लाख रुपये नगद रकम घर पर रखे थे. इसी बीच चार डकैत मिलिट्री का ड्रेस पहनकर घर में जबरदस्ती घुस आए और परिवार के लोगों को बंधक बना लिया और पिस्टल कनपट्टी पर टिका दी. घर में रखे 60 लाख रुपये रकम की डकैती कर फरार हो गए.
डकैतों ने घर में मौजूद सदस्यों में से दो महिलाओं और एक पुरुष को पहले बंधक बनाया फिर उन्हें बांधकर उनकी निशानदेही पर लूट की घटना को अंजाम दिया.
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8158326
Total views : 8180458