ताजा खबर
सस्ती और गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं हमारी सरकार की प्राथमिकता – मुख्यमंत्री साय बेमौसम बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता,दल्लीराजहरा सहित क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश से खेतों में पड़ा धान भीगा, कटाई पर ब्रेक आदिवासी अंचल की बेटियां चमकीं फुटबॉल मैदान में चिखली गांव की प्राची पोर्ते और वंदिता का चयन जूनियर ओपन नेशनल कैंप के लिए पंडवानी एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ को विश्व में मिली पहचान – मुख्यमंत्री साय उप मुख्यमंत्री शर्मा ने सुदूर वनांचल ग्राम कच्चापाल में बस्तर ओलंपिक 2025 का किया शुभारंभ रूपसिंह मंडावी बने राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष..

रायपुर में लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश : 10 साल में की 5 शादियां, ठगी और ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जे के मिश्र ब्यूरो चीफ नवभारत टाइम्स 24*7in बिलासपुर

रायपुर। राजधानी रायपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ के नाम से कुख्यात पूजा देवांगन और उसकी मां गायत्री देवांगन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिछले एक दशक में पूजा ने पांच अलग-अलग शादियां कीं और किसी भी पति को तलाक नहीं दिया। हर शादी के बाद वह गहने और नकदी लेकर फरार हो जाती थी। साथ ही झूठे दहेज प्रकरण दर्ज कराने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग का सिलसिला चलाती थी।

पति की सतर्कता से खुला राज पूजा के वर्तमान पति डाकेश्वर देवांगन को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ, जिसके बाद उसने खुद जांच शुरू की। इसी कड़ी में उसकी मुलाकात पुरुषोत्तम देवांगन से हुई, जिसने दावा किया कि वह भी पूजा का पति रह चुका है और इस बात का प्रमाण भी प्रस्तुत किया। इसके बाद सच्चाई धीरे-धीरे सामने आई।

पांच शादियों के बाद छठी की तैयारी जांच में पता चला कि पूजा अब तक पांच पुरुषों से शादी कर चुकी है और छठी शादी की तैयारी कर रही थी। यह पूरा षड्यंत्र तब उजागर हुआ जब एक पीड़ित की शिकायत पर कोर्ट के निर्देश पर मुजगहन पुलिस ने कार्रवाई की और मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया।

शादी के बाद गहनों और पैसों पर हाथ साफ पूजा पहले पति और उसके परिवार का भरोसा जीतती, फिर बैंक लॉकर से गहने निकालकर मां को सौंप देती। इसके बाद वह दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराने की धमकी देकर बड़ी रकम वसूलती थी। पुलिस जांच में सामने आया कि इस तरह की वारदातें उसने कई बार दोहराई हैं।

सोशल मीडिया के जरिए करती थी शिकार पूजा और उसकी मां सोशल मीडिया और वैवाहिक वेबसाइट्स के जरिए अपने बारे में गलत जानकारी फैलाकर शिकार ढूंढ़ती थीं। जैसे ही कोई व्यक्ति जाल में फंसता, वे रिश्ता तय कर शादी करतीं और कुछ ही दिनों में घर छोड़ देतीं।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, मां-बेटी गिरफ्तार कोर्ट के निर्देश के बाद मुजगहन थाना पुलिस ने पूजा देवांगन और गायत्री देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 409 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस ठग गिरोह ने और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

पूजा देवांगन और उसकी मां ने शादी को ठगी और ब्लैकमेलिंग का जरिया बना लिया था, लेकिन अब पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद उनका खेल खत्म हो गया है। मामले की गहन जांच जारी है ताकि बाकी पीड़ितों को भी न्याय मिल सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

October 2025
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment