रायपुर: नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 2 के प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी प्रेमचंद दुबे का हृदयघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई।
प्रेमचंद दुबे अपने मिलनसार व्यक्तित्व और कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली के लिए जाने जाते थे। निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए इसे राजस्व विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड़, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, आयुक्त विश्वदीप, अपर आयुक्त पंकज के शर्मा, विनोद पाण्डेय तथा रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद जाधव सहित सभी पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों, सहयोगियों और मित्रों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की है। निगम परिवार ने प्रेमचंद दुबे के योगदान को सदैव स्मरणीय बताया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8159908
Total views : 8182953