Indian Railways में 11,127 ALP पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, युवाओं के लिए सुनहरा मौका

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। तकनीकी श्रेणी की यह भर्ती वर्ष 2026 की बड़ी भर्तियों में से एक मानी जा रही है। देशभर के बेरोजगार युवाओं, खासकर राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ा अवसर साबित हो सकता है।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह भर्ती देश के 17 रेलवे जोनों में की जाएगी। इस संबंध में सभी जोनल रेलवे और CLW को आदेश भेज दिए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

  • ओबीसी वर्ग के लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष

  • एससी/एसटी वर्ग के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष
    आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI या डिप्लोमा होना भी जरूरी है।

रेलवे की इस भर्ती को युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर माना जा रहा है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन से पहले विस्तृत नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment