
देवेन्द्र उबेजा लोरमी ब्लॉक प्रमुख/ निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली
लोरमी-दिल्ली में 2 अक्टूबर को आयोजित स्वच्छ भारत दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल,लोरमी नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद राजेंद्र सलूजा एवं वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद घनेंद्र सिंह राजपूत उर्फ घंशु यह दोनों 2 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले स्वच्छ भारत दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे जहां पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा इन्हे सम्मान किया जाएगा .
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में नाम आने पर लोरमी शहर का गौरव बढ़ा है लोरमी नगर वासियों ने इन्हें स्वच्छ भारत मिशन में चयन होने पर बहुत-बहुत बधाई दी है .
लगातार राजेंद्र और घनेन्द्र अपने वार्ड के साथ-साथ नगर के स्वच्छता पर विशेष योगदान देते आए हुए हैं नगर वासियों का कहना है कि यह हमारे शहर का गौरव की बात है हम इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8168025
Total views : 8195522