Rajasthan Breaking: बारातियों से भरी बस पलटी, 3 की मौत, 46 घायल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

राजस्थान/बांसवाड़ा: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कलिंजरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बारातियों से भरी एक बस पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 46 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सज्जनगढ़ क्षेत्र के खेड़ा वडलीपाड़ा गांव से बारात सनलई गांव गई थी। शाम करीब साढ़े छह बजे बारात वापस लौट रही थी, तभी घोटिया आम्बा के पास एक ढलान पर चालक का बस से अचानक नियंत्रण बिगड़ गया। अनियंत्रित बस पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में टीटा सोखा डोडायार, दलू भूरा दामा और कमला गरासिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 46 अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत बांसवाड़ा के महात्मा गांधी जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव और पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी महात्मा गांधी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment