शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में रायगढ़ जिले में जुआ-सट्टा, अवैध शराब और अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में चक्रधरनगर क्षेत्र में कार्रवाई के 24 घंटे के भीतर कोतवाली पुलिस ने शिवा नगर क्षेत्र में देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस को 3 फरवरी की रात मुखबिर से सूचना मिली कि एसबीआई मेन ब्रांच के सामने रोड किनारे स्थित अनिल कुमार नंदे के मकान में राहुल कुमार यादव एवं एक महिला द्वारा बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अवगत कराते हुए उनके मार्गदर्शन में तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई गई।

पीटा एक्ट के प्रावधानों के तहत पुलिस ने एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर निर्धारित राशि के साथ मकान भेजा। पाइंटर से संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी कर दबिश दी। मौके पर मकान के भीतर आरोपी राहुल कुमार यादव, उसकी महिला सहयोगी तथा देह व्यापार के लिए लाई गई दो महिलाएं मौजूद मिलीं।

तलाशी के दौरान पुलिस ने देह व्यापार में प्रयुक्त आपत्तिजनक सामग्री, दो मोबाइल फोन (रेडमी एवं विवो) और नकद 2000 रुपये बरामद किए। पूछताछ में आरोपी ने महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराने और इससे अवैध कमाई करने की बात स्वीकार की।

इस मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 40/2026 धारा 3, 4, 5 अनैतिक देह व्यापार (पीटा) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी राहुल कुमार यादव एवं उसकी महिला सहयोगी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. राहुल कुमार यादव, पिता सुरेश यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी 299/3-ए नई बैरहना, इलाहाबाद (उ.प्र.), हाल मुकाम केंवटापारा बस स्टैंड, केवडावाड़ी, शिवा नगर, रायगढ़

  2. एक अन्य महिला

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment