राज्य सरकार ने कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए बड़ा निर्णय लिया है। नायब तहसीलदार और तहसीलदार से राज्य प्रशासनिक सेवा में डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नति का कोटा बढ़ा दिया गया है। अब डिप्टी कलेक्टर के 50 प्रतिशत रिक्त पद पदोन्नति के माध्यम से भरे जाएंगे।
राजपत्र में इस संबंध में अधिसूचना प्रकाशित कर दी गई है। इसके साथ ही राज्य प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति का प्रतिशत, जो पूर्व में 40 प्रतिशत कर दिया गया था, उसे फिर से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 से पहले भी पदोन्नति का प्रतिशत 50 प्रतिशत ही था, जिसे बाद में घटाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया था।
सरकार के इस निर्णय से कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में उत्साह का माहौल है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8177738
Total views : 8208217