दिल्ली भाजपा दफ्तर में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी, राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में दिखाई सहभागिता

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर/दिल्ली: दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया के दौरान छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मजबूत संगठन, स्पष्ट नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन में भागीदारी के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि यह सहभागिता केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि संगठनात्मक एकता, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भारतीय जनता पार्टी की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन प्रस्तावक के रूप में गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहे। नामांकन प्रक्रिया के समय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विभिन्न राज्य इकाइयों के अध्यक्ष, सांसद और अन्य पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर को पार्टी ने संगठनात्मक एकता और मजबूत समर्थन के रूप में प्रदर्शित किया।

बताया जा रहा है कि 20 जनवरी को भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा की जा सकती है। इस अवसर पर दिल्ली में छत्तीसगढ़ से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के मौजूद रहने की संभावना है, जिससे कार्यक्रम भव्य रूप लेगा।

गौरतलब है कि नितिन नवीन को पहले ही कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपकर संकेत दे दिया गया था कि पार्टी की कमान उन्हीं के हाथों में आने वाली है। 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनके निर्विरोध चुने जाने की पूरी भूमिका बन चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का उन्हें पूर्ण समर्थन प्राप्त है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

March 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  

Leave a Comment