एनआईटी के पास साइंस कॉलेज मैदान में विरोध प्रदर्शन के बीच प्रशासन की कार्रवाई
रायपुर। शहर के जीई रोड स्थित एनआईटी के पास साइंस कॉलेज मैदान की चौपाटी को हटाने की कार्रवाई का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस नेता अपने समर्थकों और दुकानदारों के साथ रात भर मौके पर धरने पर बैठे रहे। सुबह जैसे ही पुलिस बल जेसीबी और अमले के साथ चौपाटी हटाने पहुंचा, वहां जमकर हंगामा होने लगा।
कांग्रेस नेता ने प्रशासन की कार्रवाई का तीखा विरोध करते हुए कहा कि “यहाँ चौपाटी तभी हटेगी जब जेसीबी मेरे ऊपर से गुजरेगी।” उन्होंने आरोप लगाया कि एक नेता की जिद के कारण करीब 10 करोड़ रुपए के काम को खत्म किया जा रहा है। मौके पर स्थानीय विधायक राजेश मूणत के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई।
कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने भारी बल तैनात किया और समर्थकों को हटाना शुरू किया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162719
Total views : 8187240