दुर्ग: जिले के भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1650 नग प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act की धारा 22 (c) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।
सूचना पर हुई त्वरित कार्रवाई
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 फरवरी 2026 की रात लगभग 11:56 बजे थाना भिलाई भट्टी को सूचना मिली कि सेक्टर-01 स्थित पंप हाउस के पास दो व्यक्ति प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टैबलेट का अवैध परिवहन और बिक्री कर रहे हैं।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया।
तलाशी में बरामद हुई बड़ी खेप
विधिवत तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 1650 नग प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद की गई। इसके अलावा एक दोपहिया वाहन भी जब्त किया गया, जिसका उपयोग नशीली दवाओं के परिवहन में किया जा रहा था।
इस मामले में अपराध क्रमांक 33/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 (c) में अपराध पंजीबद्ध कर आगे की विवेचना की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
-
सागर सिंह राजपूत (21 वर्ष), निवासी वार्ड 18, सेक्टर 03, भिलाई
-
अतुल यादव (20 वर्ष), निवासी वार्ड 6/F, सेक्टर 01, भिलाई
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8160611
Total views : 8184121