वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश को चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात दी। उन्होंने वाराणसी (पूर्व मंडुवाडीह) रेलवे स्टेशन से इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारतीय रेलवे “विकसित भारत” की दिशा में एक नई छलांग लगा रहा है।
पीएम मोदी बोले – “वंदे भारत भारतीयों की, भारतीयों द्वारा और भारतीयों के लिए”
जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा,
“आज वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत ट्रेनें भारतीय रेलवे की अगली पीढ़ी की नींव रख रही हैं। वंदे भारत भारतीयों की, भारतीयों द्वारा और भारतीयों के लिए बनाई गई ट्रेन है — जिस पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए।”
उन्होंने आगे कहा कि दुनिया के विकसित देशों में जितनी प्रगति हुई है, उसमें बुनियादी ढांचे का विकास (Infrastructure Growth) एक बड़ी ताकत रहा है। “भारत में जितनी वंदे भारत ट्रेनें चलेंगी, जितने नए एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे बनेंगे, वही देश के विकास की गति तय करेंगे,” पीएम मोदी ने जोड़ा।
चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट और फायदे
वाराणसी–खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस
काशीवासियों और पूर्वांचल के लिए यह ट्रेन एक बड़ा उपहार मानी जा रही है। यह ट्रेन वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को जोड़ेगी।
-
मौजूदा ट्रेनों के मुकाबले 2 घंटे 40 मिनट की बचत
-
पर्यटन और तीर्थयात्रा को मिलेगा नया आयाम
-
यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो तक होगी तेज़ और आरामदायक यात्रा
लखनऊ–सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
यह ट्रेन करीब 7 घंटे 45 मिनट में सफर पूरा करेगी, जो मौजूदा ट्रेनों से लगभग 1 घंटे कम है।
-
रास्ते में प्रमुख स्टेशन: सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर
-
हरिद्वार और रुड़की तक बेहतर कनेक्टिविटी
-
मध्य और पश्चिमी यूपी में रेल संपर्क मज़बूत
फिरोजपुर–दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
यह रूट पर चलने वाली सबसे तेज़ ट्रेन होगी, जो सिर्फ 6 घंटे 40 मिनट में फिरोजपुर से दिल्ली पहुंचेगी।
-
फिरोजपुर, बठिंडा और पटियाला को जोड़ेगी राजधानी से
-
व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देने में मददगार
एर्नाकुलम–बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस
दक्षिण भारत के दो प्रमुख वाणिज्यिक शहरों को जोड़ेगी यह हाई-स्पीड ट्रेन।
-
8 घंटे 40 मिनट में पूरी यात्रा
-
मौजूदा ट्रेनों की तुलना में 2 घंटे की बचत
-
आईटी प्रोफेशनल्स, छात्रों और पर्यटकों के लिए सुविधाजनक विकल्प
-
केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा
???????? “विकसित भारत की दिशा में मील का पत्थर”
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,
“हमारा उद्देश्य है कि भारत के हर नागरिक को आधुनिक, तेज़ और सुरक्षित परिवहन की सुविधा मिले। ये वंदे भारत ट्रेनें आने वाले वर्षों में भारत की गति और प्रगति — दोनों की पहचान बनेंगी।”
सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में देश के हर प्रमुख शहर को वंदे भारत एक्सप्रेस से जोड़ा जाए, जिससे रेलवे नेटवर्क न केवल आधुनिक बने, बल्कि ‘मेक इन इंडिया’ की ताकत को भी दुनिया के सामने पेश करे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8166939
Total views : 8193759