PM Kisan: बिहार में NDA की बंपर जीत के बाद किसानों के लिए बड़ा ऐलान, इस दिन खाते में आएंगे पीएम किसान के पैसे

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

PM Kisan 21st Installment Date: पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 21वीं किस्त को लेकर किसानों के बीच उत्सुकता कई हफ्तों से बनी हुई थी। चुनावी माहौल, सरकारी बैठकों और लगातार बदलते अपडेट के बीच किसान यह जानना चाहते थे कि आखिर अगली किस्त कब आएगी।

अब सरकार ने इंतजार खत्म करते हुए बड़ी घोषणा कर दी है। पीएम किसान की किस्त एक सप्ताह के अंदर किसानों के खाते में भेज दी जाएगी।

सरकार ने 21वीं किस्त की तारिक का ऐलान कर दिया है। पीएम किसान की 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को किसानों के खातों में एक बार फिर 2,000 रुपये की किस्त ट्रांसफर होने जा रही है। खास बात यह है कि किस्त की तारीख के साथ सरकार ने रजिस्ट्रेशन और दस्तावेज अपडेट को लेकर भी नई सलाह जारी की है, ताकि कोई भी पात्र किसान किस्त से वंचित न रह जाए। इस घोषणा के बाद किसानों में राहत के साथ उम्मीद भी बढ़ गई है, क्योंकि यह किस्त रबी सीजन से पहले आने वाली है, जब किसानों को बीज, खाद और अन्य खर्चों के लिए पैसों की जरूरत पड़ती है।

PM किसान की 21वीं किस्त का इंतजार अब खत्म

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त को लेकर किसानों का लंबा इंतजार अब समाप्त होने जा रहा है। सरकार ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर घोषणा की कि 19 नवंबर 2025 को किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की अगली किस्त भेजी जाएगी। यह जानकारी बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों वाले दिन साझा की गई, जिससे किसानों में उत्साह बढ़ गया। कई महीनों से किसान इस घोषणा का इंतजार कर रहे थे, क्योंकि पिछली किस्त के बाद से लगातार रजिस्ट्रेशन और वेरीफिकेशन संबंधी अपडेट सामने आ रहे थे।

सरकार ने रजिस्ट्रेशन की भी दी सलाह

किस्त की तारीख बताने के साथ ही सरकार ने रजिस्ट्रेशन से जुड़ा एक महत्वपूर्ण संदेश भी जारी किया। सरकार ने कहा कि जिन किसानों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन या ई-केवाईसी पूरा नहीं किया है, वे जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी कर लें। इससे किस्त उनके खाते में बिना रुकावट पहुंच जाएगी। कई बार देखा गया है कि गलत जानकारी या अधूरे दस्तावेजों के कारण किस्त रुक जाती है, इसलिए सरकार लगातार समय-समय पर रजिस्ट्रेशन अपडेट करने की अपील करती रहती है।

एक्स पोस्ट में क्या थी जानकारी?

सरकार की ओर से जारी पोस्ट में स्पष्ट कहा गया, “पीएम-किसान की 21वीं किस्त का हस्तांतरण दिनांक-19 नवंबर 2025। कृपया लिंक पर और अभी रजिस्टर करें।” इसके साथ रजिस्ट्रेशन से जुड़े लिंक भी साझा किए गए, ताकि किसानों को बार-बार वेबसाइट ढूंढने की जरूरत न पड़े।

लाभार्थी सूची ऐसे देखें

अगर किसान यह जानना चाहते हैं कि उनका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं, तो इसके लिए एक आसान डिजिटल प्रक्रिया उपलब्ध है।

  • सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर मौजूद ‘किसान कॉर्नर’ सेक्शन पर
  • यहां ‘लाभार्थी सूची’ का विकल्प चुनें
  • इसके बाद अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करें
  • कैप्चा भरें और सबमिट बटन दबाएं
  • इसके बाद पूरी लाभार्थी सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसमें किसान अपना नाम आसानी से खोज सकते हैं।

किस्त और राशि से जुड़ी जरूरी जानकारी

सरकार के अनुसार, पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की जाएगी। इस किस्त के तहत पात्र किसानों को 2,000 रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। जिन किसानों का रजिस्ट्रेशन पूरा है, ई-केवाईसी अपडेट है और जिनकी जमीन से जुड़े दस्तावेज सही पाए गए हैं, उन्हें यह राशि समय पर मिल जाएगी। यह योजना किसानों को हर चार महीने में आर्थिक मदद देने के उद्देश्य से शुरू की गई थी, ताकि खेती से जुड़े खर्च और वित्तीय जरूरतों में सहायता मिल सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment