
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली
पथरिया- रेन सीन कान छत्तीसगढ़ कराटे फेडरेशन के तत्वधान में खेलो छत्तीसगढ़ रुरल युथ कराते गेम 2024 का आयोजन वासु मंगलम चकरभाठा बिलासपुर में किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए सिलदहा पथरिया के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए 5 गोल्ड,8 सिल्वर और 10 ब्रांज प्राप्त किया और बेस्ट टीम ट्रॉफी का अवार्ड अपने नाम किया। साथ ही राष्ट्रीय स्तर 2025 देहरादून के लिए भी क्वालीफाई किया।
ज्ञात हो कि इस चैंपियनशिप में मुंगेली के अलावा रायपुर, कोरबा, बिलासपुर ऐसे 18 जिलों के 200 से अधिक खिलाड़ियों के बीच मुंगेली के तरफ से बेस्ट टीम का अवार्ड प्राप्त कर मान बढ़ाया। इस चैंपियनशिप में बहोरन वर्मा मुंगेली जिला कराते संघ के अध्यक्ष ने कोच के रूप में खिलाड़ियों का नेतृत्व किया।
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए टीम को बिल्हा विधानसभा के विधायक धरमलाल कौशिक और मुंगेली जिला के कलेक्टर राहुल देव के द्वारा उत्साह वर्धन कर टीम को रवाना किया गया।जहां खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए कई अवार्ड जीते। इस प्रतियोगिता में देवराज साहू, महेश्वरी वर्मा, चंद्रदेव सिंह, ज्योति ध्रुव,समर शास्त्री ने गोल्ड मेडल जीता और पीयूष साहू, दिनेश वर्मा, हर्षित सोनवानी, मुस्कान यादव, गायत्री वर्मा, गीतांजलि वर्मा, अभिषेक पाटले,तनिष पोर्ते ने सिल्वर मेडल जीता वही नमीषा, मोनिका,कल्याणी, विनीता, अनामिका,बीना, रेणुका, अर्चना,कनक और यशराज ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लौटने के पश्चात् सभी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, आर एस मिश्र अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कराटे फेडरेशन, निश्चल गुप्ता जिला महामंत्री, कैलाश ठाकुर भाजपा मंडल अध्यक्ष सरगांव, हरिशंकर वर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष पथरिया, परमानंद साहू अध्यक्ष नगर पंचायत सरगांव, पंकज वर्मा मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा सरगांव, मनीष साहू सभापति प्रतिनिधि जनपद पंचायत पथरिया, पोषण यादव मंडल महामंत्री सरगांव,रिंकू सिंह ठाकुर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पथरिया, राजेंद्र साहू सरपंच सरपंच रोहरा,अजय वर्मा सरपंच जुनवानी, सहदेव वर्मा सरपंच सिलदहा,डॉ मुरली कौशिक पदाधिकारी सहित खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त किया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8168248
Total views : 8195801