नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने पेट्रोलियम की किल्लतों पर बैठक बुलाई। इस दौरान उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कमी से निपटने के लिए हफ्ते में 2 दिन की छुट्टी की घोषणा की। ताकि पेट्रोल और डीजल की खपत को कुछ हद तक कम किया जा सके।
बता दें कि इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते पूरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी हो गई है और कीमतें भी आसमान छू रही हैं।
ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकाबंदी रखने से ऐसे हालात पैदा हुए हैं, क्योंकि होर्मुज मार्ग से दुनिया के 20-25 फीसदी गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई होती है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8176790
Total views : 8207005