
Ankita Virendra Pashine
Cs, LLb, MBA , Astrologer
8309950170
8839986176
TUESDAY 21 January, 2025
जय श्री महाकाल ।।
आज 21 जनवरी 2025 मंगलवार का दिन है। माघ माह की माघ कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि 12:40 PM तक उपरांत अष्टमी, सूर्य- मकर राशि में प्रवेश है , योग-धृति योग 03:49 AM तक, उसके बाद शूल योग, करण-बव 12:40 PM तक, बाद बालव 02:00 AM तक, बाद कौलव है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है
राहु काल 3:00 PM to 4.30 PM
आज का राशिफल – 21 जनवरी 2025
1. मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन कुछ नया शुरू करने के लिए अनुकूल है, लेकिन पुरानी उलझनों से भी सामना हो सकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 1
2. वृषभ राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग हैं। घर-परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं, लेकिन थोड़ा तनाव हो सकता है।
शुभ रंग: ऑफ व्हाइट
शुभ अंक: 10
3. मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
पैसों को लेकर सतर्क रहें। अनावश्यक खर्चों से बचें। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
शुभ रंग: मेंहदी हरा
शुभ अंक: 11
4. कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
दिनभर व्यस्तता रहेगी। किसी बात से मन खिन्न हो सकता है। संयम बनाए रखें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 21
5. सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पैसा फंस सकता है। किसी बात से दुखी हो सकते हैं, लेकिन शाम तक राहत मिलेगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 10
6. कन्या राशि (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
दिनभर व्यस्त रहेंगे। मन में शंकाएं बनी रह सकती हैं। सफलता पाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करेंगे।
शुभ रंग: आकाश नीला
शुभ अंक: 3
7. तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू)
किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। महिला मित्र से चर्चा या बहस हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 8
8. वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी)
कंफ्यूजन से बचें। अधिक सोचने से परेशानी हो सकती है। धन हानि के योग हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 7
9. धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
कार्य में व्यस्तता रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि होगी। यात्रा के भी योग बन रहे हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 1, 19
10. मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
परिवार के साथ समय अच्छा बितेगा। घर-परिवार के लिए कुछ खास करेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 3
11. कुंभ राशि (ग, गो, सा, सू, से, सो, दा)
प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल दिन है। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं।
शुभ रंग: वायलेट
शुभ अंक: 1
12. मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मिला-जुला दिन रहेगा। विवाद की स्थिति बन सकती है, लेकिन अंत में आप विजयी रहेंगे।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 9
टिप ऑफ द डे
आज हनुमानजी की उपासना करें। उन्हें गुड़ और चना अर्पित करें, सफलता मिलेगी।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8170507
Total views : 8198819