28 फरवरी से पहले ई-केवाईसी करवाएं पेंशनर्स, वरना बंद हो सकती है पेंशन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार के अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तिकरण (ईसोमसा) विभाग ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों के लिए अहम सूचना जारी की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन पेंशनरों ने अभी तक ई-केवाईसी सत्यापन नहीं करवाया है, वे 28 फरवरी 2026 से पहले इसे अनिवार्य रूप से पूरा कर लें।

आंगनबाड़ी या तहसील कार्यालय में करवाएं सत्यापन

विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, लाभार्थी अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों के साथ ई-केवाईसी सत्यापन करवा सकते हैं।

अंतिम तिथि के बाद पेंशन होगी बंद

प्रवक्ता ने चेतावनी दी है कि निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी न कराने की स्थिति में यह माना जाएगा कि संबंधित पेंशनर अनुपलब्ध है या पेंशन पाने के लिए पात्र नहीं है। ऐसे में संबंधित पेंशनभोगियों की पेंशन स्थायी रूप से बंद कर दी जाएगी।

आधार अपडेट भी जरूरी

यदि किसी लाभार्थी का आधार कार्ड नहीं बना है या उसमें अपडेट की आवश्यकता है, तो वे संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

ई-केवाईसी से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए लाभार्थी जिला कल्याण अधिकारी, तहसील कल्याण अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, परियोजना पर्यवेक्षक या संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते हैं।

विभाग ने सभी पेंशनरों से अपील की है कि समय रहते प्रक्रिया पूरी कर अपनी पेंशन जारी रखें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment