पटवारी निलंबित, FIR दर्ज; जिले में 268 क्विंटल से अधिक अवैध धान जब्त

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 कोरबा और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी

कोरबा। प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पसान हल्के के पटवारी गोविन्द राम कंवर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर अजीत वसंत ने यह कार्रवाई पटवारी के खिलाफ थाना जांजगीर में दर्ज आपराधिक प्रकरण के आधार पर की है। उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत FIR दर्ज की गई है।

120 क्विंटल अवैध धान जब्त

सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर संयुक्त जांच दल ने बरमकेला क्षेत्र के बिरनीपाली चेक पोस्ट में बड़ी कार्रवाई करते हुए 120.80 क्विंटल धान से भरा वाहन पकड़ा। मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए धान को डोंगरीपाली थाना में सुपुर्द किया गया।

दो व्यापारियों के गोदाम से 147.60 क्विंटल धान जब्त

सारंगढ़ मंडी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान टीम ने —

  • शंकर ट्रेडर्स (माधोपाली) के गोदाम से 200 बोरी (80 क्विंटल)

  • तारा ट्रेडर्स, केदार दुकान परिसर से 169 बोरी (67.60 क्विंटल)

अवैध धान जब्त किया। दोनों व्यापारियों पर मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment