कलंगपुर में अवैध प्रार्थना सभा को लेकर विवाद, हंगामे के बीच पास्टर हिरासत में

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बालोद जिले के रनचिराई थाना क्षेत्र के कलंगपुर गांव में अवैध रूप से आयोजित प्रार्थना सभा को लेकर रविवार को विवाद की स्थिति बन गई। जानकारी मिलते ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और प्रार्थना सभा का विरोध किया।

बताया गया कि प्रार्थना सभा में 20 से अधिक ग्रामीण मौजूद थे। हिंदू संगठनों का आरोप है कि अवैध प्रार्थना सभा की आड़ में ग्रामीणों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। विरोध तेज होने पर स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने पास्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जांच की जाएगी और नियमों के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment