झारसुगुड़ा: ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में पांच पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।
ट्रेलर और पेट्रोलिंग वाहन में आमने-सामने टक्कर
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम नियमित पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थी। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने पुलिस की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पेट्रोलिंग वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना सदर पुलिस स्टेशन के पास की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
तीन घायल, चालक की तलाश जारी
पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि पांच जवानों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन घायल पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज जारी है। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8159176
Total views : 8181801