अब दिसंबर से बढ़ेगा मोबाइल खर्च

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

एयरटेल, जियो और Vi के रिचार्ज प्लान होंगे महंगे; यूज़र्स पर पड़ेगा सीधा असर

देश की तीन बड़ी टेलीकॉम कंपनियाँ—एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया (Vi)—अपने करोड़ों ग्राहकों को दिसंबर 2025 से महंगाई का झटका देने की तैयारी में हैं। खबरों के अनुसार, ये कंपनियाँ रिचार्ज और डेटा प्लान्स की कीमतें बढ़ाने जा रही हैं, जिससे मोबाइल चलाना और इंटरनेट इस्तेमाल करना पहले से महंगा हो जाएगा।

क्यों बढ़ रही हैं दरें

टेलीकॉम विश्लेषकों का मानना है कि कंपनियों पर भारी कर्ज का बोझ है। इसलिए उन्हें अपने प्रति यूज़र औसत राजस्व (ARPU) को 200 रुपये से ऊपर ले जाना जरूरी है। फिलहाल यह आंकड़ा 180 से 195 रुपये के बीच है।

कितनी बढ़ सकती हैं कीमतें

सूत्रों के मुताबिक,

  • ₹199 वाला प्लान बढ़कर ₹222 तक हो सकता है।

  • ₹299 वाला 28 दिन (2GB/दिन) वाला प्लान ₹330–₹345 के बीच पहुंच सकता है।

  • 84 दिन वाला 2GB/दिन का प्लान ₹949 से ₹999 तक महंगा हो सकता है।

इसका मतलब है कि लंबी वैधता वाले प्लान्स यूज़र्स की जेब पर ज्यादा बोझ डालेंगे।

यूज़र्स क्या करें?

विशेषज्ञों की सलाह है कि जो ग्राहक रिचार्ज खर्च से बचना चाहते हैं, वे नवंबर 2025 में ही लंबी वैधता वाले प्लान्स का रिचार्ज करवा लें। इससे वे मौजूदा रेट पर कई महीनों तक सेवाओं का लाभ उठा पाएंगे।

दिलचस्प बात यह है कि BSNL फिलहाल इस बढ़ोतरी से दूर रह सकता है, यानी इसके यूज़र्स को राहत मिल सकती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment