दुर्ग में “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” नियम लागू

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दुर्ग: जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर Abhijeet Singh के निर्देशानुसार कलेक्टोरेट सभाकक्ष में “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” आदेश के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर कलेक्टर Virendra Singh ने की।

बैठक में पुलिस विभाग से एएसपी Sukhnandan Rathore, खाद्य विभाग के अधिकारी तथा पेट्रोल पंप एसोसिएशन के सदस्य एवं संचालक मौजूद रहे।

बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल

अपर कलेक्टर वीरेन्द्र सिंग ने दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल न दिए जाने के आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह कदम आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है और इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने पेट्रोल पंप संचालकों को इस नियम के संबंध में व्यापक जनजागरूकता फैलाने के निर्देश भी दिए। साथ ही, किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न होने पर पुलिस विभाग से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करने को कहा गया।

पुलिस ने भी किया सहयोग का आह्वान

एएसपी सुखनंदन राठौर ने हेलमेट की अनिवार्यता पर जोर देते हुए सभी पेट्रोल पंप संचालकों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की।

बैठक के दौरान संचालकों ने अपनी व्यावहारिक समस्याओं से भी प्रशासन को अवगत कराया, जिस पर आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया गया।

आमजन सुविधाओं पर भी जोर

प्रशासन ने सभी पेट्रोल पंपों पर हवा, स्वच्छ पेयजल और स्वच्छ शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि आमजन को बेहतर सेवा मिल सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment