रायपुर: राजधानी रायपुर के पुरानीबस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत भांठागांव स्थित अवधपुरी में नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्र ने दो मंजिला इमारत से गले में जीआई तार बांधकर छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रायगढ़ निवासी पुष्पेंद्र पटेल के रूप में हुई है। वह भांठागांव में किराए के मकान में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था।
घटना के बाद छात्र का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुरानीबस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। छात्र के इस कदम के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8159185
Total views : 8181812