Hardik Pandya के नए रिश्ते के बीच Natasa Stankovic का इमोशनल मैसेज: “शांति ने मुझे चुप रहना सिखाया”

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंबई: एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टेनकोविक ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट साझा किया है, जिसे उनके पूर्व पति हार्दिक पांड्या के नए रिश्ते को सार्वजनिक करने के बाद देखा जा रहा है।

नताशा ने पूल किनारे डांस करते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह आत्मविश्वास के साथ शकीरा के गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “हीलिंग ने मुझे प्राइवेसी सिखाई। ग्रोथ ने मुझे स्टैंडर्ड सिखाए। शांति ने मुझे चुप रहना सिखाया। अब मैं बस जिंदगी में अलग तरह से डांस करती हूं।”

उनका यह पोस्ट ऐसे समय में सामने आया है जब हार्दिक पांड्या ने अपने नए रिलेशनशिप को सार्वजनिक किया है। क्रिकेटर का नाम माहिका शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है। हाल ही में हार्दिक द्वारा साझा किए गए बर्थडे पोस्ट और सार्वजनिक जश्न की तस्वीरों के बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

2020 में हुई थी शादी

नताशा और हार्दिक ने वर्ष 2020 में एक निजी समारोह में शादी की थी और फरवरी 2023 में ग्रैंड सेलिब्रेशन के साथ अपनी शादी की रस्में दोहराई थीं। जुलाई 2020 में उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ।

साल 2024 में दोनों ने अलग होने की घोषणा की थी। अलगाव के बावजूद दोनों अपने बेटे की को-पेरेंटिंग कर रहे हैं।

हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हार्दिक ने बेटे अगस्त्य को करीब 4 करोड़ रुपये की लग्ज़री कार गिफ्ट की है, हालांकि इस पर दोनों में से किसी ने भी आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

नताशा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे उनकी व्यक्तिगत मजबूती और आत्मविश्वास से जोड़कर देख रहे हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment