नगर पंचायत CMO रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

(शैलेश शर्मा) रायगढ़ : जिले के किरोड़ीमल नगर पंचायत के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) रामायण पाण्डेय को आज शाम रायपुर से पहुंची एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।

शिकायतकर्ता वरुण सिंह ने ACB को सूचित किया था कि रामायण पाण्डेय भवन निर्माण कार्य का ठेका लेने के लिए उनसे 20 हजार रूपये की मांग कर रहे हैं और एडंवास के रूप में दस हजार रूपये देने हैं।

जानकारी के अनुसार, ACB ने आरोपी सीएमओ को रंगे हाथ पकड़ने के लिए शिकायतकर्ता को दस हजार रूपये के फिनॉल्फथेलिन पाउडर लगा हुआ नोट दिया। जब वरुण सिंह ने राशि सीएमओ रामायण पाण्डेय को नगर पंचायत कार्यालय में दी, तब उन्हें तुरंत रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

बता दें कि पाण्डेय के खिलाफ लंबे समय से रिश्वतखोरी के आरोप लगते रहे हैं, और अब ACB ने उनकी गिरफ्तारी के बाद जांच शुरू कर दी है।

ACB की इस कार्रवाई से नगर पंचायत किरोड़ीमल में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर चर्चा जोरों पर है। ACB ने बताया कि वे पीड़ित की शिकायत और उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment