अम्बिकापुर: जिले के उदयपुर क्षेत्र के घाटबर्रा गांव में कोल माइंस एक्सटेंशन के दौरान एक अजीबो-गरीब घटना सामने आने का दावा किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार श्मशान घाट क्षेत्र में बुलडोजर चलाए जाने के दौरान रहस्यमयी और डरावनी आवाजें सुनाई दीं, जिसके बाद काम को लेकर दहशत का माहौल बन गया है।
बताया जा रहा है कि बुलडोजर (जेसीबी) चालक ने इन आवाजों को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया। घटना के बाद से चालक की तबीयत बिगड़ने की भी चर्चा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट के आसपास “आत्माएं भटक रही हैं” और स्थल को बचाने के लिए विरोध स्वरूप ऐसी आवाजें आ रही हैं। इस घटना के बाद एहतियातन फिलहाल रात के समय माइनिंग कार्य रोक दिया गया है।
मामले को लेकर प्रशासन या खनन कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8159483
Total views : 8182320