मुंगेली की सुप्रिया ठाकुर बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, CDS में देशभर में चौथा रैंक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले की होनहार बेटी सुप्रिया ठाकुर ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। मुंगेली जिले के ग्राम टेढाधौरा निवासी कुमारी सुप्रिया ठाकुर ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) जैसी कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर देशभर में चौथा स्थान प्राप्त किया है।

उनकी इस उपलब्धि पर प्रदेश के मंत्री ने बधाई देते हुए कहा कि सुप्रिया ठाकुर ने न केवल मुंगेली जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच अखिल भारतीय स्तर पर चौथा रैंक हासिल करना उनके परिश्रम, लगन और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण है।

मंत्री ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां महामाया की कृपा से वे निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ें और देश की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। सुप्रिया ठाकुर की सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और युवाओं को भी उनसे प्रेरणा मिल रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment