मानसून की एंट्री, मई में ही इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश; IMD ने दिया बड़ा अपडेट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 नई दिल्ली। मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर लेटेस्ट अपडेट जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून मंगलवार को यानी आज बंगाल की खाड़ी के दक्षिण, अंडमान सागर के दक्षिण, निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर के उत्तर के कुछ इलाकों तक पहुंच गया है।

मौसम विभाग ने आगे ये भी बताया कि पिछले दो दिनों में निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश हुई।मौसम विभाग ने आगे कहा कि अगले तीन से चार दिनों में दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के अधिकतर भाग, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के अधिकतर क्षेत्रों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अंडमान सागर के बाकि भागों और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

तेज स्पीड से चलेगी हवा

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण, निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर के ऊपर पछुआ हवाओं के प्रभाव में बढ़ोतरी हुई है। समुद्र तल से 1/5 किलोमीटर ऊपर हवा की गति 20 समुद्री मील से अधिक हो गई है और कुछ क्षेत्रों में यह 4।5 किलोमीटर तक बढ़ गई है।

क्या बोला IMD?

आईएमडी ने बताया कि ‘आउटगोइंग लॉन्गवेव रेडिएशन’ (ओएलआर) भी इस क्षेत्र में कम हुआ है जो बादल छाए रहने का संकेत है। ओएलआर पृथ्वी से अंतरिक्ष में निकलने वाली ऊर्जा का एक माप है, विशेष रूप से लंबी तरंग दैर्ध्य (जैसे कि इंफ्रारेड) पर। यह पृथ्वी की सतह और वायुमंडल से उत्सर्जित होती है। मौसम विभाग ने कहा कि ये स्थितियां इस क्षेत्र में मानसून के आने की ओर इशारा करती हैं।

इन राज्यों में बारिश

छत्तीसगढ़ में आज से 15 मई तक आंधी, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 13 से 16 मई के दौरान मध्य प्रदेश में होगी बारिश। 14 से 15 मई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम। 14 मई के दौरान गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में और 15 और 16 मई को झारखंड में बारिश का अनुमान है। वहीं केरल में 27 मई तक बारिश होने की संभावना है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment