रायपुर : भारतीय जनता पार्टी गुढ़ियारी मंडल कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आज ओशो भवन गुढ़ियारी में आयोजित की गई, जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री और रायपुर पश्चिम के वर्तमान विधायक राजेश मूणत ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक राजेश मूणत ने सरस्वती वंदना के साथ दीप प्रज्वलित कर की।
अपने उद्बबोधन में राजेश मूणत ने सबसे पहले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के लिए कार्यकर्ताओं की मेहनत और पार्टी के प्रति उनकी गहन आस्था पर सम्मान प्रकट किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए आगामी पार्षद चुनाव में इसी जोश को बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “हम सब विश्व की सबसे बड़ी और देशहित में कार्य करने वाली राजनीतिक पार्टी के सदस्य हैं, और यह हमारे लिए गर्व की बात है।
“कार्यकर्ताओं के जोश और उत्सव को देखते हुए, राजेश मूणत ने ‘घर-घर तिरंगा’ कार्यक्रम की आज ही से शुरुआत की, जिसमें राष्ट्रीय ध्वज को कार्यकर्ताओं के हाथों लहराकर अभियान की शुरुआत की गई।
आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को पूरे धूमधाम से मनाने के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से 14 अगस्त को मोटरसाइकिल पर कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। इस यात्रा की समाप्ति 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर भारत माता चौक में भारत माता की महा आरती के साथ होगी .

इस महा आरती में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रमुख रूप से शामिल होंगे
उन्होंने आगे कहा कि सावन के पवित्र माह के दौरान 18 अगस्त को भव्य कावड़ यात्रा का भी आयोजन किया जाएगा, जो हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी धूमधाम से आयोजित की जाएगी। इस कावड़ यात्रा की भव्यता पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय रहती है, और इसे लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिलता है।

इस बैठक में विशेष रूप से रायपुर पश्चिम विधानसभा के संयोजक ओमकार बेस, मंडल प्रभारी अशोक पांडे, गोवर्धन खंडेलवाल, गोपी साहू,वार्ड पार्षद विनोद अग्रवाल, गुढ़ियारी मंडल अध्यक्ष श्रीनिवास राव, महामंत्री विकास सेठिया, और संतोष साहू सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में महिला कार्यकर्ताओं की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने पार्टी की गतिविधियों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी

कार्यसमिति की इस बैठक का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ संपन्न हुआ।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8165678
Total views : 8191676