अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का सरगांव में प्रथम आगमन, आरएसएस स्वयंसेवकों का किया सम्मान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव- भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर मखमूर इकबाल खान का सरगांव नगर पंचायत में प्रथम आगमन भव्य स्वागत के साथ संपन्न हुआ। अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और फूल मालाओं के साथ उनका हार्दिक अभिनंदन किया।

स्वागत के उत्तरार्ध में प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान और जनपद सदस्य रिजवान हक के द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवकों के पथ संचलन का जोरदार स्वागत किया गया जिसमें उन्होंने फूल वर्षा के माध्यम से आरएसएस स्वयंसेवकों का विशेष सम्मान किया।

यह संचलन नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरा, जिसमें स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठन की एकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नरेंद्र शर्मा, रिजवान हक (जनपद सभापति ), हलीम खान (जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा), पोषण यादव (मंडल अध्यक्ष), हैप्पी हुरा, असद मोहम्मद (मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा), नवाब खान, मन्नान खान, कलीम बागड़ी (पूर्व जिलाध्यक्ष), शाहिद रजा, दुकलहा साहू, सुरेश निर्मलकर, शाबाना जबीन, ओसामा खान, हनीफ खान तथा सईद खान उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान ने अपने वक्तव्य में कहा, “आरएसएस स्वयंसेवकों का यह पथ संचलन राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो अल्पसंख्यक समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगा। सरगांव जैसे क्षेत्रों में ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में मददगार साबित होते हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश स्तर पर और सक्रियता के साथ कार्य करेगा।जनपद सभापति रिजवान हक ने भी भावपूर्ण संबोधन में कहा, “प्रदेश अध्यक्ष का यह प्रथम आगमन सरगांव के लिए गौरव का विषय है।

उनके नेतृत्व में आरएसएस स्वयंसेवकों का सम्मान हमें संगठन की शक्ति का एहसास कराता है, जो हमें सामाजिक सद्भाव और विकास के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। हम सभी मिलकर छत्तीसगढ़ के अल्पसंख्यक समुदाय के उत्थान के लिए संकल्पित हैं हम सभी राष्ट्र भावना से कार्य करते रहेंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment