
बिलासपुर – साइबर अपराधियों ने एक बार फिर से अपना नया पैंतरा दिखाते हुए मंत्रालय के अधिकारी से 6 लाख रुपये की ठगी की है। ठगों ने अधिकारी को ऑनलाइन KYC अपडेट करने के नाम पर अपने जाल में फंसाया। अधिकारी से फोन पर बैंकिंग जानकारी प्राप्त कर ठगों ने इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ठगों ने मंत्रालय में कार्यरत अधिकारी को फोन पर कॉल कर अपने बैंक खाते की KYC अपडेट करने के लिए कहा। इस प्रक्रिया के दौरान ठगों ने उनकी बैंकिंग जानकारी हासिल कर ली और 6 लाख रुपये निकाल लिए।
अधिकारी ने ठगी का पता चलते ही तुरंत पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8168862
Total views : 8196657