निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
मुंगेली- भीषण गर्मी का कहर छत्तीसगढ़ में जारी है और प्रदेश में पारा 4 डिग्री तक बढ़ने का अनुमान है हिटवेव से लोगो का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा कहा जाय तो भीषण गर्मी के चलते पूरा छतीसगढ़ प्रदेश उबल रहा है।
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार आज से तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार जाने का अनुमान है। इधर बस्तर संभाग के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजनादगाँव रायपुर बिलासपुर मुंगेली जैसे जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच चुका है
गुरुवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। आज दिन का तापमान 40 डिग्री और रात का तापमान 27 डिग्री तक पहुंच सकता है। बढ़ती गर्मी और उमस से लोग रात में भी राहत महसूस नहीं कर पा रहे हैं।
बस्तर में तेज आंधी बारिश का यलो अलर्ट जारी है।

मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के जिलों – बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा में अंधड़ और हल्की बारिश की चेतावनी दी है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8155683
Total views : 8176157