Meghalaya Landslide Flash Floods : 24 घंटे के भीतर मेघालय में 10 लोगों की मौत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Meghalaya Landslide Flash Floods Update: मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने कई राज्यों को अपनी चपेट में ले रखा है। अब इस लिस्ट में मेघालय का नाम भी शामिल हो चुका है। मेघालय में बाढ़ से हर तरफ हाहाकार मच गया है। वहीं भारी बारिश के चलते भूस्खलन भी देखने को मिला है। खबरों की मानें तो पिछले 24 घंटे के भीतर मेघालय में 10 लोगों की जान चली गई है.

1 ही परिवार के 7 लोगों की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेघालय की दक्षिणी गारो पहाड़ी पर भयंकर भूस्खलन हुआ है। वहीं गसुआपारा इलाके से भी लैंडस्लाइड की खबर सामने आ रही है। हटियासिया सोंगमा में भूस्खलन के कारण एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई है। भूस्खलन के दौरान एक घर में 3 नाबालिग समेत 7 लोग मौजूद थे। भूस्खलन के बाद सभी लोग घर के अंदर फंस गए और उनकी मौत हो गई।

5 जिलों पर मंडरा रहा खतरा

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा का कहना है कि गारो पहाड़ियों के बीच स्थित 5 जिलों में लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में सभी जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इसे लेकर समीक्षा बैठक की गई है। दालू में भूस्खलन के कारण 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं हटियासिया सोंगमा में भी 7 लोगों की जान चली गई है।

NDRF और SDRF की टीमें बचाव में जुटी

PTI की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के मुख्यमंत्री ने भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है। NDRF और SDRF का बचाव अभियान जारी है। भूस्खलन से प्रभावित लोगों को मलबे से बाहर निकालने का काम चल रहा है।

बाढ़ के पानी में बह गया पुल

खबरों की मानें तो शुक्रवार की रात तेज बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। ऐसे में गसुआरपारा इलाके में बना एक पुल अचानक बह गया। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में लकड़ी के पुलों की पहचान करके उनकी जगह पक्के पुल बनाने के आदेश दिए हैं। राज्य में बारिश और बाढ़ का कहर अभी भी जारी है। इसे लेकर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

March 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  

Leave a Comment