मुंगेली: प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां खराब सड़क के कारण एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना केशरूवा डीह गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
दुर्घटना में घायल यात्रियों में से दो लोगों को उपचार के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं।
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही विधानसभा में बिना फिटनेस टेस्ट के यात्री वाहनों को परमिट दिए जाने का मुद्दा गरमाया था। इस मामले में मंत्री केदार कश्यप के जवाब नहीं दे पाने पर विपक्ष ने सदन में हंगामा किया था और वॉकआउट भी किया था।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8165683
Total views : 8191685