कर लें प्लानिंग, December में 18 दिन नहीं खुलेंगे बैंक, जानें कब-कब होगी छुट्टी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अगर आप दिसंबर में बैंकसे जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने को सोच रहे हैं तो पहले से ही सही प्लानिंग बना लें। आने वाले महीने में 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंक हॉलिडे कई बार रीजनल और लोकल त्योहारों से जुड़े होने की वजह से हर राज्य में अलग-अलग होते हैं इसलिए जरूरी नहीं कि पूरे 18 दिन देश भर में एक साथ बैंक रहे।

RBI की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, आपको यहां दिसंबर के महीने में हॉलिडे लिस्ट की पूरी जानकारी दी जा रही है।

जानें कब-कहां बंद रहेंगे बैंक

  • 1 दिसंबर (सोमवार) – ईटानगर और कोहिमा: उद्घाटन दिवस/स्वदेशी आस्था दिवस पर बैंक बंद
  • 3 दिसंबर (बुधवार) – गोवा: सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व पर बैंक बंद
  • 7 दिसंबर (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
  • 12 दिसंबर (शुक्रवार) – शिलांग: पा तोगन नेंगमिनजा संगमा की पुण्यतिथि पर अवकाश
  • 13 दिसंबर (दूसरा शनिवार) – पूरे देश में बैंक बंद
  • 14 दिसंबर (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
  • 18 दिसंबर (गुरुवार) – शिलांग: यू सोसो थाम की पुण्यतिथि पर छुट्टी
  • 19 दिसंबर (शुक्रवार) – पणजी: गोवा मुक्ति दिवस पर बैंक बंद
  • 20, 21, 22 दिसंबर (शनिवार, रविवार, सोमवार) – सिक्किम: लोसूंग/नामसूंग और नए साल के उत्सव पर लगातार तीन दिन अवकाश
  • 24 दिसंबर (बुधवार) – आइजोल, कोहिमा, शिलांग: क्रिसमस ईव पर बैंक बंद; बाकी देश में सामान्य कामकाज
  • 25 दिसंबर (गुरुवार) – पूरे देश में क्रिसमस पर बैंक बंद
  • 26 दिसंबर (शुक्रवार) – आइजोल, कोहिमा, शिलांग: क्रिसमस सेलिब्रेशन पर बैंक बंद
  • 27 दिसंबर (शनिवार) – चौथा शनिवार, पूरे देश में अवकाश; कोहिमा में क्रिसमस की वजह से भी छुट्टी
  • 28 दिसंबर (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
  • 30 दिसंबर (मंगलवार) – शिलांग: यू कियांग नांगबाह की पुण्यतिथि पर बैंक बंद
  • 31 दिसंबर (बुधवार) – आइजोल और इंफाल: न्यू ईयर ईव और इमोइनु इराटपा पर अवकाश

काम न रुके — डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू

छुट्टियों के दौरान चिंता की जरूरत नहीं है क्योंकि UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप और दूसरी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment