कोंडागांव। अमित शाह के दौरे के बाद से छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में तेजी आई है। बस्तर संभाग (Bastar division) के सभी नक्सल प्रभावित जिलों में जवानों ने सर्चिंग ऑपरेशन तेज कर दिया है। इस बीच कोंडागांव (Kondagaon) में सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों को बड़ी कामयाबी मिली। जवानों ने 6 प्रेशर कुकर बम बरामद किए। जिसे कोंडागांव पुलिस और बम डिस्पोजल टीम ने सभी को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया।
4 और 3 किलो के मिले 6 IED
जानकारी के मुताबिक, 6 प्रेशर कुकर बम में से 3 का वजन 4 किलोग्राम था, जबकि 3 प्रेशर कुकर बम का वजन 3 किलोग्राम था। इनमें से 3 जिंदा प्रेशर कुकर बम थे, जिसे पुलिस फोर्स और बम डिस्पोजल टीम ने सावधानी पूर्वक नष्ट कर दिया। पूरी घटना 5 सितंबर 2024 को नक्सल प्रभावित थाना धनोरा-माडगांव क्षेत्र की है।
सर्च अभियान के दौरान IED की मौजूदगी का चला पता
एसडीओपी फरसगांव अनिल विश्वकर्मा के नेतृत्व में पुलिस की टीम सर्च अभियान चला रही थी। सर्चिंग के दौरान बमों की मौजूदगी का पता चला। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार को दी गई।
एसपी के निर्देश पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डांडे के दिशानिर्देश में बम डिस्पोजल टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया। जिसके बाद बीडीएस टीम ने सावधानीपूर्वक सभी बमों को निष्क्रिय करते हुए मौके पर विस्फोट कर उन्हें नष्ट कर दिया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8165592
Total views : 8191538