छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। कोन्टा–किस्टाराम इलाके के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में कोन्टा एरिया कमेटी से जुड़े 14 सशस्त्र नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है।
मारे गए नक्सलियों में कुख्यात नक्सली कमांडर मंगडु भी शामिल है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान इलाके में रुक-रुककर फायरिंग जारी रही, जिससे मृत नक्सलियों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है।
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, मारे गए नक्सलियों में कई ऐसे नक्सली शामिल थे, जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव की हत्या की वारदात में संलिप्त थे। यह कार्रवाई नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को मिली एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षाबल स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8163249
Total views : 8188019