कुसुम प्लांट में बड़ा हादसा, 4 की मौत का अंदेशा, कई दबे..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

सरगांव/मुंगेली: सरगांव के पास ग्राम रामबोर्ड में स्थित कुसुम प्लांट में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में सैलो गिरने से 7 से 8 लोग दब गए, जिनमें से अब तक 4 लोगों की मृत्यु की का अंदेशा है।

घटना के तुरंत बाद मौके पर हड़कंप मच गया। प्लांट प्रशासन ने पहले तो लोगों को अंदर जाने से रोका, लेकिन शोर-शराबे और कर्मचारियों के दबाव के बाद ही रेस्क्यू टीम को अंदर जाने की अनुमति दी गई।

घटना का विवरण:

यह हादसा मनियारी नदी के पास, बिलासपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे ग्राम रामबोर्ड में स्थित कुसुम प्लांट में हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, प्लांट में रखे भारी सैलो (सामान भंडारण टैंक) अचानक गिर गया, जिससे वहां काम कर रहे कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए।

पुलिस और प्रशासन मौके पर:

घटना की सूचना मिलते ही सरगांव पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और रेस्क्यू टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। हालांकि, प्लांट प्रबंधन से मिली जानकारी अधूरी है और अंदर के हालात का सही पता लगाया जा रहा है।

कर्मचारियों का आरोप:

प्लांट के कुछ कर्मचारियों ने बताया कि हादसे के लिए प्रबंधन की लापरवाही जिम्मेदार है। अंदर की मशीनों और संरचनाओं की समय पर जांच और मरम्मत नहीं की गई थी, जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई। प्लान्ट विस्तार में जल्दबाजी का खामियाजा भुगतना पड़ा है। इससे पहले भी क्षेत्रवासी इनके प्रदूषण से काफी परेशान है।

स्थानीय लोग आक्रोशित:

घटनास्थल के पास बड़ी संख्या में स्थानीय और परिजन जुट गए हैं। उनकी मांग है कि हादसे की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

मुआवजे की मांग:

घटना के बाद प्रभावित परिवारों ने प्लांट प्रबंधन से मुआवजे की मांग की है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment