धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्था, सीसीटीवी और स्टैकिंग में गड़बड़ी पर कार्रवाई
महासमुंद: प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित सुखीपाली के धान खरीदी प्रभारी और समिति प्रबंधक रविशंकर सेठ को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर विनय लंगेह और जिला प्रशासन की टीम द्वारा धान खरीदी केंद्र सुखीपाली का आकस्मिक निरीक्षण करने के बाद की गई।
निरीक्षण में केंद्र पर धान की स्टैकिंग सही नहीं होने, बारदाने अव्यवस्थित और बिना टेग के रखने, और सीसीटीवी कैमरा न होने जैसी खामियां पाई गईं। यह समिति प्रबंधक द्वारा धान खरीदी नीति के आदेशों का पालन नहीं करने और लापरवाही बरतने के रूप में देखा गया।
निलंबित प्रभारी को मुख्यालय जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, रायपुर शाखा सांकरा में पदस्थ किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162562
Total views : 8187028