अमरावती: Maharashtra के अमरावती जिले से रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई। Amravati जिले के मेलघाट क्षेत्र में रानी गांव घाट के पास मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
20 से अधिक मजदूर थे सवार
मिली जानकारी के अनुसार, धरणी तालुका के बेलतलाई गांव के मजदूर पिकअप वाहन से अपने गांव कंजुली लौट रहे थे। वाहन में 20 से ज्यादा मजदूर सवार थे। रानी गांव घाट के पास पहुंचते ही वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह पलटते हुए गहरी खाई में जा गिरा।
मौके पर मची अफरा-तफरी
हादसा इतना भीषण था कि पांच मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक 10 से 12 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।
राहत और बचाव कार्य
सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। खाई में गिरे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक और मातम का माहौल है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8159388
Total views : 8182173