Maha Kumbh 2025: स्टीव जॉब्स की पत्नी की तबीयत हुई खराब, निरंजनी अखाड़े ने दिया हेल्थ अपडेट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Steve Jobs Wife Maha Kumbh Health Update: महाकुंभ स्नान का आज दूसरा दिन है। वहीं मकर संक्रांति होने के कारण आज के दिन को महास्न्नान कहा जा रहा है। खबरों की मानें तो विदेश से कल्पवास करने आईं एप्पल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पोवेल जॉब्स की तबीयत अचानक से खराब हो गई है।

ऐसे में पिछले कई घंटों से इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है कि क्या वो संगम में डुबकी लगाएंगी या नहीं?

भीड़ से हुई एलर्जी

निरंजनी अखाड़े के प्रमुख स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज का कहना है कि लॉरेन संगम में स्नान अवश्य करेंगी। तबीयत खराब होने के बावजूद वो संगम में डुबकी लगाएंगी। गिरी महाराज ने बताया कि अभी वो मेरे शिविर में आराम कर रही हैं। उन्हें किसी प्रकार की एलर्जी हो गई है। इससे पहले वो इतनी भीड़भाड़ वाली जगह पर कभी नहीं गई थीं। वो काफी सरल स्वाभाव की हैं। वो हमारे साथ रात्रि पूजन में भी थीं।

शाही स्नान में नहीं लेंगी हिस्सा

गिरी महाराज ने कहा कि लॉरेन के हाथों पर एलर्जी हो गई है। इसलिए वो शाही स्नान में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। हालांकि वो अकेले स्नान करने जाएंगी। हम उनके स्नान की व्यवस्था करवाएंगे, जिससे वो पवित्र संगम में डुबकी लगा सकें। वो हमारे साथ पूजा में रहेंगी, अभिषेक में रहेंगी और हवन में भी हिस्सा लेंगी। हिंदू परंपरा इसीलिए अलौकिक है, क्योंकि इससे वो लोग भी जुड़ना चाहते हैं, जिन्होंने कभी इस परंपरा को देखा, समझा और जाना नहीं।

 

निरंजनी अखाड़ा की सदस्य हैं लॉरेन

बता दें कि स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स की हिन्दू धर्म में गहरी आस्था है। वो निरंजनी अखाड़े से ताल्लुक रखती हैं। महाकुंभ में कुल 13 अखाड़ों ने हिस्सा लिया है, जिन्हें 3 ग्रुप में बांटा गया है- संन्यासी अखाड़ा, बैरागी अखाड़ा और उदासीन अखाड़ा। जूना अखाड़ा और निरंजनी अखाड़ा समेत 7 अखाड़े संन्यासी ग्रुप का हिस्सा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

March 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  

Leave a Comment